रोहतास : लोक आस्था का महान पर्व छठ अनुष्ठान संपन्न, जेल में बंद क़ैदियों ने भी मनाया
सिटी पोस्ट लाइव : पिछले चार दिनों से चल रहा लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा का अनुष्ठान संपन्न हो गया. मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य के बाद आज बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही आज चार दिवसीय महा अनुष्ठान पूरा हो गया। वही रोहतास जिले के सासाराम जेल में बंद क़ैदियों ने भी भी इस महान आस्था के पर्व को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इसमें सबसे अहम बात ये रही कि ईसाई धर्म की एक महिला ने भी इस आस्था के महान पर्व को मनाया। इस दौरान ताक़रीबन तीस बंद कैदियों ने इस महान पर्व को मनाया, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल रही है।जेल सुपरिडेंट संजीव कुमार ने बताया कि पूजा सामग्री का सारा इंतेज़ाम जेल प्रशासन की तरफ से ही किया गया था ताकि कैदियों को कोई परेशनी न हो सके। इस दौरान कैदियों ने आस्तगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया एवं भगवान भाष्कर को नमन किया। पारंपरिक गीतों को गाते हुए व्रती एवमं श्रद्धालु सर पर दौरा लेकर नंगे पांव घाट पर पहुँचे वही कुछ व्रती भगवान भाष्कर को प्राकृतिक के पालनहार भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित किया। छठ व्रत को लेकर पूरे जेल को सजाया गया था। जेल के अंदर जगह-जगह पर भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया गया है। लाइटो की रोशनी से सारा जेल जगमगाया हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठ व्रत करने वाले वृत्तियों को उनकी मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
वहीं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन चारों ओर रौनक देखी गई। जिले के डेहरी शहर के सोने नदी के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान डेहरी सदर एसडीएम गौतम कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सुबह सूर्य को अर्ध देने पहुचें।ग्रामीण क्षेत्रों में भी उदयमान सूर्य को अर्ध्य देने छठ व्रती महिलाएँ पानी मे खड़ी होकर भगवान भाष्कर के ध्यान में जुटी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। लगातारा नाव के सहारे घाटो पर सुरक्षा कर्मी और अधिकारी नाव के सहारे चक्कर लगाते रहे। वही भगवान भास्कर को अर्ग अर्पित करने के बाद छठ बर्ती अपने परिवार,समाज और देश के लिये सुख शांति की कामना भगवान भास्कर से किया।
वही जिले के डेहरी एनीकट सोन नदी घाट पर छठ पर उग हो सुरुज देव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महान छठ पर्व के पवित्र अवसर पर, इनक्रेडिबल रोहतास फाउंडेशन तथा कंट्री यूथ द्वारा लगातार तीन साल से प्रतिभावान छात्रों/बच्चो के लिए एक मंच का आयोजन “उग हो सूरज देव” के नाम से करता आया है। जानकारी देते हुए आयोजक मनीष कुमार सिंह व अन्य ने बताया डेहरी ऑन सोन के महान छठ को विश्व के सामने लाने के साथ बिहार में बसे हर प्रतिभाओं को तलाश कर उसे सही मंच देने की बात कही है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन 13 एवं 14 नवंबर की रात एनीकट के पास झारखंडी मंदिर के सोन नदी तट स्थित हुआ। जिसमें भोजपुरी छठ गीत के अलावा कई अन्य कार्यक्रम किए गए। सबसे बड़ी बात ये रही की डेहरी अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार ने कार्यक्रम में शिरकत की और साथ ही साथ कार्यक्रम में अपनी मधुर ध्वनि में कई गीतो को लोगो के बीच प्रस्तुत किया। वही लोगो ने भी अनुमंडल पदाधिकारी साहब के गीतो खूब आनंद उठाये।
रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट
Comments are closed.