City Post Live
NEWS 24x7

चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ महाराष्ट्र के अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ महाराष्ट्र के अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट…  महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने 2010 में बबली प्रोजेक्ट के खिलाफ तेलुगू देशम पार्टी के प्रदर्शन के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के सिंचाई मंत्री समेत अन्य 14 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।यह मामला गोदावरी नदी पर बबली परियोजना के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है।नांदेड़ जिले में धर्माबाद के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआर गजभिये ने पुलिस को आदेश देते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले के सभी आरोपितों को 21 सितंबर तक अदालत में पेश करे।Image result for चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ महाराष्ट्र के अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट... 

वहीं इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है टीडीपी प्रवक्ता लैन्ला दिनाकर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की साजिश है। भाजपा उनके नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू समेत पार्टी को बदनाम करना चाहती है। उन्होंने पुरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। लैन्ला दिनाकर ने कहा कि उन्हें शक है कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कोई साजिश है।वहीं चंद्रबाबू नायडू के बेटा एवं आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एन. लोकेश का कहना है कि उनके पिता अदालत में अवश्य हाज़िर होंगे। उन्होंने तेलंगाना की जनता के भलाई के लिए लड़ाई लड़ी थी। जब मेरे पिता को गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने जमानत तक लेने से इनकार कर दिया था।

यह प्रदर्शन 2010 में किया गया था उस वक्त तेलंगाना राज्य का निर्माण नहीं हुआ था तब चंद्रबाबू नायडू व अन्य सभी आरोपी संयुक्त आंध्र प्रदेश में विपक्ष का हिस्सा हुआ करते थे प्रदर्शन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर पुणे की जेल में रखा गया था। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बबली परियोजना से धारा के निचले हिस्से की जनता प्रभावित होंगे। नायडू समेत सभी नेताओं को बाद में रिहा कर दिया गया था, हालांकि उन्होंने जमानत की मांग नहीं की थी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.