City Post Live
NEWS 24x7

नगर निगम का बजट पारित कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा : मेयर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची : रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्त हो जाएगा। इससे पूर्व रांची नगर निगम का बजट (2022-23) पारित कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में शहर के विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार से पर्याप्त फंड आवंटित किया जा सके।

मेयर ने शुक्रवार को कहा कि नगर आयुक्त के माध्यम से स्थायी समिति की बैठक को लेकर तिथि निर्धारित करने के लिए फाइल भेजा गया था, लेकिन फाइल में बजट को लेकर रांची नगर निगम के किसी भी विभाग का प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया था। इस कारण नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के लिए रांची नगर निगम के विभिन्न विभागों से प्रस्ताव प्राप्त करें। साथ ही बजट में इमरजेंसी फायर सर्विस, हेल्थ सर्विस व एजुकेशन सर्विस को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा, ताकि इन कार्यों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में संबंधित विषयों को बजट में शामिल किया गया था, लेकिन इस कार्य के लिए विभागीय स्तर से फंड उपलब्ध नहीं कराया गया। झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत इमरजेंसी फायर सर्विस, हेल्थ एवं एजुकेशन सर्विस को नगर निगम के कोर फंक्शन में शामिल किया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.