City Post Live
NEWS 24x7

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने मेरठ में किया जनसम्पर्क

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मेरठ : अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने बुधवार को मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ जनसम्पर्क किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। बबीता फोगाट का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

 

भाजपा नेत्री बबीता फोगाट दो दिन से मेरठ जनपद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसम्पर्क कर रही हैं। मंगलवार को बबीता फोगाट ने मेरठ कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में डोर-टू-डोर अभियान के तहत लोगों से वोट मांगे थे। बुधवार को मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के समर्थन में शास्त्री नगर में वोट मांगे।

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी अंजली तोमर के साथ बबीता फोगाट का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने पुष्पवर्षा करके जय श्रीराम के नारे लगाए। बबीता फोगाट ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। गुंडागर्दी को दूर करने के लिए उप्र में भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। 10 फरवरी को पहले मतदान, फिर जलपान करना है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.