City Post Live
NEWS 24x7

न्याय के लिए पहुंची स्वास्थ्य मंत्री की शरण में

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को रिम्स के जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे। वहां अचानक एक महिला मंत्री के पैरों पर गिरकर न्याय की गुहार लगाने लगी।

महिला ने बताया कि वो गिरिडीह जिले की हीरोडीह थाना की रहने वाली है। छह महीने पहले मुंबई में उसके पड़ोसी ने उसके पति की हत्या कर उसका शव पानी की टंकी में डाल दिया था। घटना के संदर्भ में हीरोडीह थाना में मामला दर्ज करवाया है लेकिन छह महीना बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने बताया कि जब थाना जाती है, तो पुलिस वाले धमकी देते हैं।

मंत्री तुरंत हरकत में आए। उन्होंने मौके से ही गिरिडीह एसपी को फोन किया और एक घंटे में मामले की पूरी जानकारी देने को कहा। मंत्री ने कहा कि जिले के हीरोडीह थाना में धारा 320 के तहत मामला दर्ज किया गया है लेकिन महिला को अब तक न्याय नहीं मिला है। वहीं इस मामले में गिरिडीह के हीरोडीह थाना प्रभारी राधे श्याम पांडेय ने बताया कि मुंबई में जो महिला के पति की हत्या का आरोपित है, उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। जिस पंकज कुमार को महिला आरोपित बता रही है, वह घटना से पहले ही गिरिडीह आ गया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.