City Post Live
NEWS 24x7

रांची में बनेगा ऑटोमेटिक टॉयलेट

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नगर निगम की ओर से शहर में रांची रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ऑटोमेटिक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। ऑटोमेटिक टॉयलेट में क्वाइन डालने पर ही दरवाजा खुलेगा। इसके बाद ही लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। राजधानी रांची को साफ, सुथरा और स्वच्छ बनाने को लेकर नगर निगम गंभीर हो गया है। स्मार्ट सिटी के लिए रांची का सेलेक्शन किए जाने के बाद नगर निगम इस तरह के प्रयोग कर रहा है, ताकि शहर को साफ रखा जा सके।

जानकारी के अनुसार जैसे ही ऑटोमेटिक टॉयलेट में आप क्वाइन डालेंगे उसका दरवाजा खुल जाएगा। ऑटोमेटिक टॉयलेट में जब आप इस्तेमाल कर बाहर आएंगे तो वह तुरंत लॉक हो जाएगा। बताया जाता है कि अगर यह प्रयोग सफल हुआ तो पूरे शहर में ऑटोमेटिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। बताया जाता है कि पहले चरण में छह ऑटोमेटिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए पांच रुपये का क्वाइन डालना पड़ेगा।

 

जानकारी के अनुसार नगर निगम शहर में महिलाओं के लिए भी पिंक टॉयलेट बनाने जा रहा है। यहां भी पहले चरण में छह पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम की ओर से शहर में माड्यूलर टॉयलेट भी बनाए गए हैं। लेकिन रख रखाव सही तरीके से नहीं होने की वजह से माड्यूलर टॉयलेट की स्थिति काफी खराब है। अधिकतर माड्यूलर टॉयलेट में ताला लगा हुआ है और कई माड्यूलर टॉयलेट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में रांची नगर निगम की असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण कुमारी ने कहा है कि अब नई व्यवस्था के तहत सफाई पर फोकस किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि रांची को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखा जाए। इसमें आम लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.