City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने ली शपथ

सीएम, स्पीकर, मंत्रिमंडलीय सहयोगी और अन्य गणमान्य लोगोंने दी बधाई

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉक्टर रवि रंजन ने शपथ दिलायी।  कोविड-19 के दिशा-निर्देश के अनुरूप राजभवन मेंआयोजित सादे समारोह में शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।   राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्मंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम,चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्राकश, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा समेत कई वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुकेझारखंड के दसवें राज्यपाल रमेश बैस का जन्म 2 अगस्त 1947 को रायपुर में हुआ।  रमेश बैस 1989 में पहली बार सांसद बने। तब से वे लगातार 2019 तक रायपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री भी थे। वे लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी रहे। 70 वर्ष से अधिक उम्र हो जाने के आधार पर 2019 में भाजपा ने लोकसभा के लिए टिकट नहीं दिया था, लेकिन इनकी प्रतिबद्धता के मद्देनजर जुलाई 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.