City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में 24 जून तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में एक बार फिर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह आठवीं बार बढ़ाया गया है। झारखंड में अब 24 जून की सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू रहेगा। इस संबंध में बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।

हालांकि, अनलॉक- तीन की प्रक्रिया के तहत 17 जून से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में इस बार कुछ ढील दी गई है। इस बार जहां शॉपिंग मॉल व डिपार्टमेंटल स्टोर खोलने की अनुमति दी गई है वहीं अनलॉक टू में राज्य के 23 जिलों में जितनी छूट दी गई थी वह अब जमशेदपुर में भी दे दी गई है। जमशेदपुर में भी कपड़ा, जूता और ज्वेलरी की दुकानें खुलेगी। राज्य के 24 जिलों में शाम चार बजे तक दुकानें खुलेंगी। शनिवार शाम चार बजे के बाद से सोमवार की सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध की स्टोर खुले रहेंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.