City Post Live
NEWS 24x7

देशव्यापी चक्का जाम कर मिलाजुला असर, आवागमन बाधित

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: किसानों की ओर से घोषित देशव्यापी चक्का जाम का आज राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में असर देखने को मिल रहा है। तीन घंटे के चक्का जाम को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों समेत अन्य संगठनों द्वारा राजधानी रांची के आसपास लगने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर धरना पर बैठ गये। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

रांची के दुर्गा सोरेन चौक के निकट एनएच-33 को जाम कर बैठे कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप और प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को लेकर आंखें बंद कर ली है, कान भी बंद कर लिया है, ऐसी सरकार को जगाने के लिए आज सांकेतिक रूप से तीन घंटे का चक्का जाम किया गया है, यदि मांगें नहीं मानी जाएगी, तो आंदोलन और तेज होगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि किसानों की मांग के साथ झारखंड की जनता पूरी तरह से एकजुट है। रांची के बूटी मोड़, गुमला-रांची रोड, रांची-डालटनगंज और रांची-चाईबासा रोड को भी विभिन्न संगठनों की ओर से चक्का जाम किया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.