City Post Live
NEWS 24x7

राज्यपाल ने नक्सली हमले में घायल दो जवानों का जाना हाल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शनिवार को लोहरदगा में नक्सली हमले में घायल दो जवानों को देखने मेडिका अस्पताल पहुंची और उन जवानों के स्वास्थ की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही हमारे वीर जवान स्वस्थ होंगे। उल्लेखनीय है कि लोहरदगा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सेरेंगदाग में शुक्रवार को नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों में जिला पुलिस के जवान उपेंद्र कुमार सिंह और सैफ के जवान अंजनी कुमार पांडेय शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया था। यहां दोनों का मेडिका में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सेरेंगदाग थाना के सात-आठ जवान पिलर चौक में वाहन जांच में जैसे ही पहुंचे तो घात लगाए करीब 40 नक्सलियों ने ग्रेनेड से उन पर हमला कर दिया। हालांकि इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस को भारी पड़ता देख सभी नक्सली भाग गए।
नक्सली घटना के बाद सुरक्षा बलों का अभियान तेज
झारखण्ड के लोहरदगा में नक्सली घटना के बाद बड़ा अभियान झारखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू किया गया है। अभियान में जगुआर, सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों की भी तैनाती की गई हैं। वहीं जगुआर की स्मॉल एक्शन टीमों को अलग-अलग लोकेशन पर तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से लोहरदगा-लातेहार,लोहरदगा-गुमला और लोहरदगा-रांची सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस प्रवक्ता साकेत कुमार सिंह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.