सिटी पोस्ट लाइव, रांची: चौका के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ को पत्र लिख कर फ्लाई ऐश खेतों में गिरने से होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। सांसद सेठ ने शुक्रवार को इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सरायकेला- खरसावाॅ के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि चौका गांव में फ्लाईओवर कंपनी के ठेकेदार द्वारा खड़ी फसल के ऊपर फ्लाई ऐश गिरा दिया जा रहा है। जिससे खेतों में लगे फसल नष्ट हो रहे हैं। खेतों में फ्लाई ऐश गिरने से पूरे खेत में सीमेंट की परत चढ़ गई है। जिसके कारण इस साल का तो फसल बर्बाद हो ही गई है।
Read Also
आने वाले पांच-10 साल तक फसल नहीं होने की संभावना है। क्योंकि खेतों की उर्वता समाप्त हो गई है। साथ ही सर्विस लेन से चौका गांव तक जल निकासी की भी व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए गांव के लोगों के फसल का नुकसान का मुआवजा अविलंब दिया जाए। क्योंकि गांव के लोग खेती पर ही निर्भर हैं और इनके जीविका का एक मात्र साधन खेती है। सांसद सेठ ने एन एच के अधिकारियों से बात कर इसकी जांच कर तुरंत कार्रवाई करने को कहा ताकि किसानों के फसल की छतिपूर्ति मिल सके।
Comments are closed.