सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। एडीजी विशेष शाखा आरके मल्लिक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक बनाया गया है। वहीं रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप -1) का समादेष्टा और जैप.1 समादेष्टा शिवानी तिवारी को रांची के विशेष शाखा का एसपी बनाया गया हैं। उनकी जगह पर सुरेंद्र कुमार झा रांची का सीनियर एसपी बनाया गया है। इस संबंध में गुरुवार को गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है।
Read Also
Comments are closed.