City Post Live
NEWS 24x7

सिमडेग में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों में एक महिला व 14 पुरूष

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा: सिमडेगा में शुक्रवार को 15 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले। पॉजेटिव मिले मरीजों में एक महिला व 14 पुरूष  हैं। अनुमंडल पदाधिकारी  कुंवर सिंह पाहन एवं सिविल सजर्न डा पीके सिन्हा ने शांति भवन मेडिकल सेंटरर बीरू में बनाये गए कोविड वार्ड में आईसोलेट करने की कार्रवाई की। बानो प्रखंड के 09, बांसजोर प्रखंड के 03, ठेठईटांगर के 02 एवं कोलेबिरा के 01 व्यक्ति पॉजेटिव पाये गए हैं। इन सभी संदिग्ध लोगों का सैंपल  26 एवं 27 मई  को स्वास्थ्य विभाग  के द्वारा लिया गया था। सभी 15 लोगों की  जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिला।
सभी मरीज की उम्र 19-52 वर्ष के बीच में  है। बाहर राज्यों एवं जिलों से सिमडेगा जिला घर वापसी के उपरांत उक्त लोगों को जिला प्रशासन के एकांतवास केंद्र में रखा गया था। गौरतलब है कि पांच जून तक कुल पॉजिटिव केस की संख्या 48 हो गयी है, जिसमें से 13 स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस हो चुके हैं। फिलहाल 35 व्यक्ति कोविड अस्पताल में इलाजरत हैं।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.