लातेहार में भी कोरोना वायरस की एंट्री, पॉजिटिव मिला युवक
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार: लातेहार में कोरोना वायरस की एंट्री हो गई। हैदराबाद से लातेहार लौटे एक युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। युवक को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए एकांतवास केंद्र (क्वॉरेंटाइन सेंटर) में रखा गया था। जानकारी के अनुसार युवक लगभग 5 दिन पहले हैदराबाद से वापस लौटा था। मंगलवार को युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इधर युवक के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। प्रशासन की टीम जवाहर नवोदय विद्यालय तथा आसपास के इलाके को सील कर रही है। मामले की विस्तृत जानकारी बुधवार को लातेहार के उपायुक्त जीशान कमर प्रेस वार्ता कर देंगे।
Comments are closed.