City Post Live
NEWS 24x7

बिहार में धीरे-धीरे गिर रहा पारा, छठ के दौरान रहेगा हल्का कोहरा.

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव :आज से छठ पर्व के चार दिन के अनुष्ठान की शुरुवात हो गई है.इसके साथ ही बिहार में भी तेजी से बदलाव आ रहा है. पटना सहित पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार छठ पर्व के दौरान बिहार के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हल्के कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.30 और 31 अक्टूबर के बीच पूरे बिहार में मौसम शुष्क और आकाश साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है.रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

 

राज्य के कई जिलों में तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले महीने में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आगामी नवंबर और दिसंबर में ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगी. शुक्रवार के दिन सुपौल जिला सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. राजधानी पटना में 27 अक्टूबर के दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. छठ पूजा के दिन बिहार में 30 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय 04:58 बजे से 05:17 बजे तक शाम के बीच होगा.31 अक्तूबर को सुबह सूर्योदय का समय सुबह 05:46 से 06:02 के बीच होगा.मौसम में बदलाव के साथ ही लोग सर्दी-खांसी और बुखार से ग्रसित होने लगे हैं. इस बदलते मौसम के कारण खासकर अस्थमा के मरीजों की काफी संख्या अस्पतालों में देखने को मिल रही है.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.