City Post Live
NEWS 24x7

एक फौजी जवान ने अपने पूर्व प्रेमिका के घर आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई

ना आया बैंड ना बाजा-बरात लेकर आया दूल्हा राजा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

एक फौजी जवान ने अपने पूर्व प्रेमिका के घर आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई

सिटी पोस्ट लाइव : रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत ना बैंड ना बाजा बरात लेकर आया दूल्हा राजा। यह कहावत तब चरितार्थ हुआ जब एक फौजी जवान ने अपने पूर्व प्रेमिका के घर आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। यह फौजी जवान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दहेज मुक्त शादी का साक्षी बना। विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र के तिलौथू पूर्वी पंचायत के महाराजगंज निवासी हृदयानंद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह उर्फ तेजू ने इंद्रपुरी पंचायत के बाराडीह गांव निवासी भीखारी यादव के 22 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीना कुमारी के साथ गुरुवार की अहले सुबह हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। यह शादी दोनों परिवारों के मर्जी और उपस्थिति में खुशी खुशी हुई। विशाल के पिता एक किसान हैं जो अपनी खेती का काम करते हैं। इस आदर्श विवाह के गवाह बाराडीह गाँव के ग्रामीणों बने। एक फौजी जवान ने अपने पूर्व प्रेमिका के घर आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाईविशाल सिंह उर्फ तेजू एक आर्मी क्लर्क हैं जो छुट्टी पर अपने गांव महाराजगंज आया हुआ था। उन्हें लगभग 3 वर्षों से बाराडीह ग्राम निवासी भिखारी सिंह की पुत्री लक्ष्मीना कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पड़ोसी गांव के रिश्तेदार होने के चलते किसी को शक भी नहीं हो रहा था कि अचानक किसी को रात में लड़की के घर में घुसने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। पहले तो सब चोर समझ उसे बंधक बना लिया। बाद में पता चलने पर ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को सुबह शादी करा दी। हिन्दू रीति रिवाज से हुई इस शादी में ग्रामीणों ने शंकर भगवान की जयकार भी खूब लगायी। उसके बाद ग्रामीणों में मिठाईयां बांटी गई ।

एक फौजी जवान ने अपने पूर्व प्रेमिका के घर आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई

दोनों की शादी होने से ग्रामीण बहुत खुश नजर आए। शादी के साथ ही लड़की की विदाई की गई। विशाल सिंह के दादा पचू यादव ने बताया कि मेरी वर्षों से चाहत थी कि अपने नाती का विवाह दहेज मुक्त करूँगा। जो आज साकार हुआ है। यह शादी मेरे लिए गर्व की बात है। आज इस शादी मैं बहुत खुश हूँ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शादी का पूरा खर्च इन्द्रपुरी पैक्स अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने किया। इस शादी के साक्षी गाँव के सैकड़ों ग्रामीण बने। इस शादी के मौके पर मौजूद इन्द्रपुरी पंचायत मुखिया बुचुन साह, सरपंच शेरबहादुर सिंह , समिति कांति देवी, तिलौथू पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी उपेन्द्र यादव, सेवही पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अर्जुन सिंह, शशि यादव , राजबली यादव , सामाजिक कार्यकर्ता राकेश यादव, गोपाल कुमार, उमा, विनय सिंह, धनन्जय, राजू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण मौजूद थे।

रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.