City Post Live
NEWS 24x7

वर्तमान परिस्थिति में अमन के कारवां को आगे बढ़ाना होगा : सुबोधकांत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : गाँधी जयंती के उपलक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में अमन के कारवां को आगे बढ़ाना होगा। सभी को जाति, मजहब संप्रदाय से ऊपर उठकर सोचना होगा। हम सब भारतीयों को तिरंगे के नीचे बापू के सामने शपथ लेना होगा कि अमन के सिपाही बनकर अवाम को खुशहाल बनायेंगे। सहाय ने कई अच्छी बाते लोगो के साथ साँझा किये जिनमे लोगो के एकता और एक साथ रहने का सलाह दीये। सुबोधकांत मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता अभियान तथा रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में आयोजित अमन के सिपाही कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि हमें गांधी के सपनों को मिलकर पूरा करना है। इसमें सबका सहयोग जरूरी है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधांशु सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। यह तिरंगा के माध्यम से ही संभव है। तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जायेगी। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना संभव होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक प्रकाश, पंडित रामदेव पांडेय, अर्जित सिंह, गुरमीत सिंह, कमलेश कुमार मिश्र आदि शामिल थे। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.