चावल व्यवसायी होरा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करवाये सरकार, नहीं तो आंदोलन : मरांडी
सिटी पोस्ट लाइव : चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा की हत्या के चार दिन बाद आज मंगलवार को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड स्थित स्व. नरेंद्र सिंह होरा के घर पहुंचे। उनके परिजनों से मिले और सांत्वना दी। घरवालों को ढाढ़स बंधाते हुए घटना की जानक मरांडी ने कहा कि सरकार नरेंद्र सिंह होराके हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करवाये, अन्यथा हमारी पार्टी राजधानी ही नहीं, पूरे राज्य भर में कानून-व्यवस्था को लेकर आंदोलन करेगी। 5 अक्टूबर को रांची के मेन रोड में रात करीब नौ बजे अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी थी। स्व० होरा के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है। पिछले तीन दिनों से राजधानी में लगातार हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है। नरेंद्र होराकी हत्या के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने 72 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाई। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी के साथ पार्टी के केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा,महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शोभा यादव,मीडिया प्रभारी तौहीद आलम, मुजीब कुरैसी, जितेंद्र वर्मा, नजीबुल्लाह खान, अकबर कुरैशी, मो. रॉकी,मो. मोहसिन खान, साजिद उमर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
10 महीने में राजधानी रांची में हुई 128 लोगों की हत्या
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 1 जनवरी 2018 से 5 अक्टूबर तक राजधानी में 128 लोगों की हत्या कर दी गयी, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति है। मरांडी ने कहा कि जिस राज्य के थाने से सीएम हाउस तक करोड़ो रुपये महीना पहुंचता हो उस राज्य की कानून व्यवस्था ऐसी ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजधानी की पुलिस जगह-जगह पर खड़ी तो दिखती है, लेकिन वसूली के लिए । जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के पास थाने का कंट्रोल पावर नही है, बल्कि थाने मुख्यमंत्री आवास से डील हो रहें हैं।उन्होंने कहा कि हमे जानकारी मिली है कि थाना स्तर के पुलिस-पदाधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में सत्ता के गलियारों तक पैसा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस-प्रशासन के ट्रांसफर में सरकार के लोगों द्वारा पैसा वसूले जाते हों वहां की पुलिस से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।
Comments are closed.