City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण, पंडालों का किया उदघाटन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण, पंडालों का किया उदघाटन
सिटी पोस्ट लाइव, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने आज सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति पूजा पंडाल- कैलाश नगर, टाटा फाउंड्री, बर्मामाइंस, सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति फ्रेंड्स क्लब पूजा महोत्सव- बारीडीह बस्ती,सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी दुर्गा पूजा पंडाल- पंचवटी नगर न्यू बारीडीह, हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति दुर्गा पूजा पंडाल गोलमुरी, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी दुर्गा पूजा पंडाल फूड प्लाजा सिदगोड़ा में पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विजया गार्डन केंद्रीय पूजा समिति में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 68 लाख परिवार हैं। 28 दिसंबर 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले बिजली और शिक्षा विभागों की समीक्षा की। राज्य के 68 लाख परिवारों में मात्र 38 लाख परिवारों तक ही बिजली पहुंची थी, आधे झारखंड में अंधेरा था। साढ़े तीन वर्षों में सरकार ने 23 लाख घरों तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। चाहे वह उग्रवाद के बीहड़ क्षेत्र हों या फिर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, इसी वर्ष हर घर में दिसंबर तक बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 2 जिले पूरी तरह से विद्युतीकरण किए गए हैं और वहां हर गरीब के घर में भी बिजली पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 24 ’ 7 बिजली आपूर्ति के लिए राज्य में 118 ग्रिड होनी चाहिए थी, जबकि राज्य में  मात्र 38 ग्रिड ही थी। झारखंड में 68 ग्रिड और 257 सब स्टेशन बन रहे हैं। 2019 अक्टूबर- नवंबर तक बीहड़ पहाड़ी क्षेत्र से लेकर शहरी बस्ती तक 24 ’ 7 बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए आज राज्य के शत-प्रतिशत विद्यालयों में बेंच डेस्क की सुविधा बच्चों को मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे जिलों में विद्युतीकरण का काम हो रहा है उसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भी बिजली पहुंच रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डुमरिया के भागाबांदी ग्राम से स्मार्ट क्लास का अनावरण किया गया है। अब शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर नहीं लिखेंगे बल्कि तकनीक के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में भी पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा। जिस तरह की सुविधा शहरी क्षेत्रों के निजी स्कूलों के बच्चों को मिल रही है वही गांव के बच्चों को भी मिलेगी। गरीब के बच्चों में जो प्रतिभा छिपी है उसे निखारने के लिए विज्ञान केंद्रों की शुरुआत की गई है जिससे कि गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी नवाचारी सोच के साथ आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भगवती से आध्यात्मिक शक्ति हमेशा प्राप्त होती रहे और दूसरी शक्ति इस राज्य की जनशक्ति है। राज्य की जन आकांक्षाओं मूर्त रूप देने की दिशा में सरकार अहर्निश काम कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.