City Post Live
NEWS 24x7

परिवार सम्पर्क अभियान में भाजपा के निशाने पर राहुल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive लहेरियासराय : भाजपा बहादुरपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व मे परिवार सम्पर्क अभियान के तहत खराजपुर गांव में मतदाताओं से मिलकर केन्द्र की भाजपा सरकार के कार्यकार मे किये गये महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं ने एकबार फिर से 2019 मे नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सह बहादुरपुर मंडल के मंत्री अवधेश झा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पिछले साढ़े चाल मे समाज के सभी वर्गों के लिए अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं लायी है। देश मे पहली बार किसी सरकार ने गरीबों को बैंकों से जोड़ा और प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ो लोगों का बैंक मे खाता खोला गया। करोड़ो लोगों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त मे गैस कनेक्शन दिये गये। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से गरीबी को समाप्त करना चाहते है, जबकि कांग्रेस मोदी को हटाना चाहती है। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष सिर्फ झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। जिस प्रकार राफेल पर काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झुठा और तथ्यहीन आरोप लगाया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गाँधी के आरोपों को माननीय उच्चतम न्यायालय ने सिरे से खारिज कर प्रधानमंत्री मोदी जी के इमानदारी पर मुहर लगाया। अन्तर्राष्ट्रीय जगत मे भारत की छवि राहुल गांधी के झुठ से खराब हुई है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष को देश की जनता एवं सेना से मांफी मांगनी चाहिए। देश की जनता 2019 के चुनाव मे पूर्ण बहुमत से नरेन्द्र मोदी जी की सरकार एकबार फिर से बनाने का मन बना चुकी है। इस अभियान मे मंडल महामंत्री सुनील ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अभयनाथ मिश्र,फुल कुमार मिश्र, शीलानाथ मिश्र, प्रेमकुमार मिश्र रिंकू, रूद्रेश रूद्रम, अशोक मिश्र, अरुण कुमार लाल,आदित्य वर्धन, आशीष रंजन, विनोद मिश्र,अमित मिश्र,अमरेश मिश्र शामिल थे। अशोक ठाकुर, कालिकांत झा, बिन्दे साहनी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.