City Post Live
NEWS 24x7

फाल्गुन मास के व्रत त्योहार, जानें कब है होली और महाशिवरात्रि.

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास का आरंभ 6 फरवरी 2023, सोमवार से हो रही है और समाप्ति 7 मार्च 2023, मंगलवार को हो रही है. फाल्गुन मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. माघ मास की तरह ही फागुन मास को भी काफी शुभ माना जाता है. हिन्दू धर्म में फागुन के महीने में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है. फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, भगवान श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है.फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि, फूलैरा दूज, आमलकी एकादशी, विजया एकादशी से लेकर होली पर्व मनाया जा रहा है.

6 फरवरी 2023, सोमवार- फाल्गुन मास आरंभ, 9 फरवरी 2023, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, 12 फरवरी 2023, रविवार- यशोदा जयंती,13 फरवरी 2023, सोमवार-शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति,14 फरवरी 2023, मंगलवार-जानकी जयंती,17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी,18 फरवरी 2023 शनिवार को महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी है.

20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या,21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज,23 फरवरी 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी,25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी,27 फरवरी 2023 सोमवार- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत,3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी,4 मार्च 2023, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत है.

6 मार्च 2023, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस और 7 मार्च 2023, मंगलवार- होलिका दहन, छोटी होली, वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती है.हिंदू पंचाग के मुताबिक 7 मार्च 2023 को होलिका दहन होगा और रंगों का पर्व धुलेंडी 8 मार्च को मनाया जाएगा. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त को शाम 6.31 मिनट से रात 8.58 मिनट तक किया जाएगा.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.