City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं: भाजपा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं: भाजपा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को खूंटी के अरगाडी गांव के दौरे के बाद दावा किया कि हेमंत सरकार के गठन के बाद पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। असामाजिक तत्व बेखौफ घूम रहे हैं। प्रकाश खूंटी में छात्राओं के साथ घटी घटना के जांच दल का नेतृत्व कर रहे थे। प्रकाश ने घटना की कड़ी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा के निर्देश पर भाजपा के एक जांच दल ने आज खूंटी के अरगाडी गाँव का दौरा किया तथा प्रभावित छात्राओं के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल से न्याय दिलाने की गुहार की।
प्रकाश ने कहा कि शीघ्र गई यह जांच दल अपने दौरे के बाद प्राप्त जानकारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, खूंटी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो भी शामिल थे।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.