City Post Live
NEWS 24x7

मंडप में दुल्हन का हंगामा, मंदबुद्धि दुल्हे से शादी करने से किया इनकार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटीपोस्टलाईव: बिहार के छपरा जिले के अमनौर में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है| शादी के मंडप में दुल्हन ने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया| अमनौर हरनारायण पंचायत अविस्थित डोमन छपरा गांव में सकलदेव राय की पुत्री राधा कुमारी की शादी दानापुर के हेतनपुर गांव के रामशंकर राय के पुत्र अरविन्द कुमार से तय हुई थी लेकिन होनी को कुछ  और ही मंजूर था| मंडप में पहुंचने पर लड़की को लड़के के व्यव्हार पर कुछ शक हुआ| इस पर महिलाओं ने दूल्हे को आंगन में बुलाकर नोट की गिनती करने को कहा लेकिन दूल्हे के गलत गिनती पर सभी भड़क गए और लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया| बहुत मनाने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो मुखिया और सरपंच की उपस्थिति में पंचायती हुई और वर पक्ष वाले अपना गहना लेकर तिलक के समान लौटने के बाद बिना दुल्हन के ही वापस लौट गये| वही इस घटना के दुसरे दिन लड़की की शादी मढौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव के झूलन राय के पुत्र अजय राय के साथ हुई| शादी के बाद से यह पुरे गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है|

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.