City Post Live
NEWS 24x7

ट्विटर वार – ‘शत्रु’ का सूमो पर हमला

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव :  भाजपा विरोधियों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर जोरदार हमला बोला है| बिना किसी का नाम लिए पार्टी छोड़ने की नसीहत पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा बिहार में भाजपा की हार के लिए जिम्‍मेदार एक अलोकप्रिय नेता ने उन्‍हें पार्टी छोड़ने की नसीहत दी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने उन्‍हें ‘खामोश’ रहने या आगामी चुनाव में जनता की सजा भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी| उन्‍होंने लिखा कि पार्टी के एक अलोकप्रिय व छोटे कद के नेता ने कहा है कि उन्‍हें अपने मेंटर यशवंत सिन्‍हा की राह पकड़ लेनी चाहिए, मतलब कि उन्‍हें भी यशवंत सिन्‍हा की तरह ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने उक्‍त नेता का नाम लिए बिना उन्‍हें बीते चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्‍मेदार करार दिया। कहा कि वे भाजपा में तब से हैं, जब लोकसभा में पार्टी के केवल दो सांसद थे।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.