राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी सेक्युलर जन सत्ता पार्टी
14 सितंबर से शुरू होगी कोडरमा से रांची की पदयात्रा
राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी सेक्युलर जन सत्ता पार्टी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: सेक्युलर जन सत्ता पार्टी ने झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। इसे लेकर पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी। मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी देते हुये बताया कि झारखंड अलग राज्य का गठन जिस उद्देश्य से हुआ था, वह आजतक पूरा नहीं हुआ है। राज्य की जनता अब विकल्प की तलाश में है और सेक्युलर जन सत्ता पार्टी जनता का विकल्प बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद भी राज्य की जनता गरीब है। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने विधानसभा चुनाव के तीन प्रत्याशियों की घोषणा भी कर की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए राज धनबार से अंसारी भाई, बगोदर से अजय रंजन साहू और रांची से फुरकान अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों की समस्याओं के समाधान के लिये संकल्पबद्ध है। पार्टी 14 सितंबर को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर पदयात्रा निकालेगी। जो कोडरमा से शुरू होकर 19 सितंंबर को रांची में राजभवन पर प्रदर्शन करेगा।
Comments are closed.