City Post Live
NEWS 24x7

पंचतत्व में विलीन हुए सदानंद सिंह, अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : दिग्गज कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये। भागलपुर के कहलगांव स्‍थ‍ित उत्‍तरवाहिनी गंगा तट पर सदानंद सिंह का आज दोपहर बाद दाह संस्‍कार किया गया। उनके बेटे शुभानंद मुकेश ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। लंबी बीमारी के बाद 8 सितंबर को उनका निधन हो गया था।

सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि देने उनकी शवयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने नम आंखों से उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। श्‍मशान घाट पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। डीम सुब्रत सेन, एसएसपी निताशा गुड़िया, एसडीपीओ रेषु कृष्‍णा, एसडीओ मधुकांत के अलावा कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्‍व‍िनी कुमार चौबे, भक्‍त चरण दास, बिरेंद्र सिंह राठोर, मदन मोहन झा भी शवयात्रा में शामिल हुए। विधायक अजीत शर्मा, आफाक आलम, अशोक राम,नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के अलावा शोभाकांत मंडल, राम विलास पासवान और प्रवीण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।

सदानंद सिंह के शुभानंद मुकेश ने कहा कि पिताजी मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी देकर गए हैं। मैं इतना ही जानता हूं कि वे जनमानस के नेता थे। पिताजी से लोगों का गहरा नाता था। यूं ही कोई 45 सालों तक विधायक नहीं रहता है। वे हमेशा सभी को साथ लेकर चलते रहे। पिताजी के अधूरे कामों को पूरा करने का काम करूंगा।

बता दें कि सदानंद सिंह कहलगांव विधानसभा सीट से 12 बार चुनाव लड़े, जिसमें उन्होंने 9 बार जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता का निधन 8 अगस्त को पटना के सुगना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। लंबे समय से वे लीवर की बीमारी से पीड़ित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.