City Post Live
NEWS 24x7

रांची: राजद ने किया मंत्री सत्यानंद भोक्ता का अभिनंदन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची: राजद ने किया मंत्री सत्यानंद भोक्ता का अभिनंदन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से गुरूवार को पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड सरकार के नवनिर्वाचित मंत्री सत्यानंद भोक्ता का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव उपस्थित थे। उन्होंने सत्यानंद भोक्ता को शुभकामनाएं बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और अनुशासन में रह कर जनता की समस्याओं को दूर करने तथा संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर चतरा के पूर्व उम्मीदवार सुभाष यादव सहित सभी उम्मीदवारों एवं सभी जिलाध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। अभिनंदन समारोह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान , पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, पूर्व सांसद घूरन राम आदि मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.