City Post Live
NEWS 24x7

रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में सोमवार डाले जायेंगे वोट

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में सोमवार डाले जायेंगे वोट

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की चार सीटों रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में सोमवार को वोट डाले जायेंगे। देश के पांचवे और राज्य के दूसरे चरण के चारों लोकसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा। इस चरण में इन क्षेत्रों के कुल 65 लाख 87 हजार 28 मतदाता 61 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल 8834 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इन चारों सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी, राज्य की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ शामिल हैं। दूसरे चरण की इन चार सीटों पर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कब्जा जमाया था। इस बार इन चार में से दो सीटों रांची और खूंटी में एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच आमने सामने की लड़ाई है। रांची में कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय और भाजपा के संजय सेठ आमने सामने हैं। जबकि खूंटी में भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि हजारीबाग और कोडरमा में त्रिकोणीय संघर्ष है। कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी, विपक्षी गठबंधन के बाबूलाल मरांडी और भाकपा के राजकुमार यादव के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। हजारीबाग में भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, कांग्रेस के गोपाल साहू और भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.