City Post Live
NEWS 24x7

जदयू ज्वाइन कर रहे हैं रामजतन सिन्हा, बोले-‘चाणक्य-चंद्रगुप्त दोनों की भूमिका में हैं नीतीश’

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

जदयू ज्वाइन कर रहे हैं रामजतन सिन्हा, बोले-‘चाणक्य-चंद्रगुप्त दोनों की भूमिका में हैं नीतीश’

सिटी पोस्ट लाइवः पुराने कांग्रेसी नेता रामजतन सिन्हा ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है हांलाकि वे कहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस को नहीं छोड़ा बल्कि कांग्रेस ने उन्हें छोड़ दिया। वे अब जदयू के खेमे में जाने वाले हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है कि वे जदयू में शामिल होने जा रहे हैं। सिटी पोस्ट लाइव के एडिटर इन चीफ श्रीकांत प्रत्यूष से बातचीत करते हुए रामजतन सिन्हा ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कांग्रेस के साथ खड़ा रहा, 43 डिग्री और 3 डिग्री तापमान में भी कांग्रेस के लिए पैदल चलकर बिहार में लड़ाई लड़ी। लेकिन कांग्रेस ने 6 बार मुझे टिकट से वंचित किया इसलिए मैंने कांग्रेस को नहीं छोड़ा बल्कि कांग्रेस ने मुझे छोड़ दिया। उन्होंन कहा कि अब मैं जेडीयू मेें शामिल होने जा रहा हूं। समर्थकों का लगातार दबाव था कि मुख्य धारा की राजनीति में दुबारा एंट्री हो इसलिए अब जेडीयू में जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने केा  लेकर  जेडीयू से केाई बातचीत नहीं। नीतीश कुमार से बेहतर संबंध रहे हैं। अलग राजनीतिक विचारधारा के प्रति काम करते हुए भी कभी संबंधे में कटुता नहीं आयी। अगर चुनाव लड़ने का आदेश मिला तो चुनाव लड़ूंगा लगातार अपने क्षेत्र से जुड़ा रहा हूं। संसदीय जीवन से अलग रहने के बावजूद भी जनता हमें नहीं भूली, हमारी बैठकों में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रामजतन सिन्हा ने कहा कि हिंसा और नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ाई में नीतीश हीं एकमात्र विकल्प हैं वे बिहार में चाणक्य और चंद्रगुप्त दोनों की भूमिका में हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.