City Post Live
NEWS 24x7

रामेश्वर उरांव ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की

झाविमो अकेले चुनाव लड़ने पर अडिग

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रामेश्वर उरांव ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की एकता बरकरार रखने की कोशिश को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने सोमवार सुबह झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और झाविमो प्रमुख के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान महागठबंधन में झाविमो को बनाये रखने पर चर्चा हुई, लेकिन दोनों ही नेताओं ने अबतक स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से इनकार किया है, हालांकि बाबूलाल मरांडी ने यह साफ संकेत दिया है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी। बाबूलाल मरांडी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बताया गया है कि बाबूलाल मरांडी को विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व पर आपत्ति है, वहीं पार्टी अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़कर अपने राज्यस्तरीय दल की मान्यता को बरकरार रखना चाहती है। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और झामुमो के बीच हुए समझौते में यह तय हुआ था कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और विधानसभा चुनाव झामुमो के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। झामुमो अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा, कांग्रेस नेतृत्व द्वारा इसपर सहमति जतायी गयी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.