City Post Live
NEWS 24x7

रामविलास पासवान ने छोड़ा सुप्रीमो का पद, अब चिराग संभालेंगे लोजपा की कमान

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रामविलास पासवान ने छोड़ा सुप्रीमो का पद, अब चिराग संभालेंगे लोजपा की कमान

सिटी पोस्ट लाइवः लोक जनशक्ति पार्टी की कमान अब चिराग पासवान के हाथों में होगी। पार्टी के सुप्रीमो और चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान ने आज अध्यक्ष का पद छोड़ दिया और बेटे को ताज पहनाया। चिराग पासवान आज से आधिकारिक रूप से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बन गये हैं। चिराग इससे पहले लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे और पार्टी की संसदीय बोर्ड की कमान भी उन्हीं के हाथों में है। वे जमुई से सांसद भी हैं।

आज दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री व पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय कमिटि की बैठक में शामिल सभी पदाधिकारी के साथ सभी प्रदेशों के अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी की कमान दिए जाने पर अपनी सहमति जताई। जिसके बाद पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान ने अपने बेटे चिराग को पार्टी की कमान सौंपी। बता दें इससे पहले बिहार लोजपा की कमान समस्तीपुर से नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज के हाथों में सौंपी जा चुकी है। प्रिंस राज को पशुपति पारस की जगह बिहार प्रदेश लोजपा अध्यक्ष बनाया गया था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.