City Post Live
NEWS 24x7

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा निकले नीतीश हटाओ-भविष्य बचाओ पदयात्रा पर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा निकले नीतीश हटाओ-भविष्य बचाओ पदयात्रा पर

सिटी पोस्ट लाइव- रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने इन्सेफेलाईटिस को लेकर आन्दोलन शुरू कर दिया है. उन्होंने एक नारा भी दिया…नीतीश हटाओ-भविष्य बचाओ. एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम यानी AES से हुई 170 से अधिक मासूमों की मौत के विरोध में कुशवाहा की ये यात्रा 6 जुलाई को पटना पहुंचेगी. इस दौरान वह कई गांवों और कस्बों में लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ेंगे और नीतीश सरकार के खिलाफ जन समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे.

कुशवाहा की 5 दिनों तक चलने वाली इस पदयात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से हुई. यहा उन्होंने पहले शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रालोसपा के कार्यकर्ता शामिल रहे. पदयात्रा के पहले दिन 20 किलोमीटर की यात्रा तय कर मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित सकरी में रात्रि विश्राम होगा. इसके बाद वैशाली के लालगंज और हाजीपुर में रात्रि विश्राम कर 5 जुलाई की रात्रि पटना में रात्रि विश्राम होगा. 6 जुलाई को पटना के शहीद स्मारक पर जाकर पदयात्रा की समाप्ति होगी. कुशवाहा ने विपक्षी दलों को साथ लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे तक आन्दोलन जारी रखने का ऐलान किया है.

उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 14 सालों तक सीएम रहते हुए भी इस बीमारी से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं किया. कुशवाहा ने पम्पलेट बांटकर बताया है कि राज्य में कुल स्वास्थ्य केन्द्र 11 हजार 861 हैं, लेकिन डॉक्टरों के स्वीकृत पद महज 9 हजार 563 हैं. राज्य में जितने डॉक्टर कार्यरत हैं उससे प्रत्येक अस्पताल में एक चिकित्सक की तैनाती भी  संभव नहीं है.

                                                                                                                                                  जे.पी.चंद्रा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.