City Post Live
NEWS 24x7

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने सरकारी आवास पर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राबड़ी देवी ने देश के उन तमाम वीर सपूतों की कुर्बानियों को नमन किया और राज्य एवं देश वसियों से अपील किया कि वे देश की आजादी और अखंडता को हर कीमत पर बनाये रखे।इस देश को आजाद कराने मे सभी धर्म और जाति के लोगों ने कंधा से कंधा मिला कर संघर्ष किया, कुर्बानियां दीं, उन कुर्बानियों ने फिरंगियों को देश को छोड़ कर भागने को मजबूर किया और देश को आजादी मिली।हमसब मिलजुल कर रहे, सबको सम्मान और आदर दें।

समाज के दौर मे जो पीछे रह गए हैं, उन्हें भी साथ लेकर चलें। उनके घरों मे भी शिक्षा, सामाजिक न्याय की किरण को पहुंचाएं। समाज मे नफरत, भेद भाव फैलाने वालों के साजिशों को समझें और उसे नाकाम करें। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि देश मे विगत72 वर्षों के विच बहुत कुछ पाया है, तरक्क़ी की है। देश मे अभी बहुत कुछ किया जाना है। देश को प्रगति की ऊंचाई पर ले जाने के लिये हमसब को मिल कर बहुत कुछ करना है। आज देश के सामने अनेकों समस्याएं हैं उनसब का मुकाबला मेल जोल और सदभाव का वातावरण देश मे बनाये रख कर करना है हम सब आज ये संकल्प लें की देश को सबमिल कर प्रगति की ऊंचाई पर पहुचायेंगे।

उन्होंने देश एवं राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व मंत्री एवम विधायक तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवम शुभकामनाये दी। इस अवसर पर प्रदेश राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे,  आलोक कुमार मेहता,  अब्दुलगफूर, राजद पदाधिकारी महताब आलम, देवमुनि सिंह यादव, नंदू यादव, निराला यादव, गुलाम रब्बानी, प्रमोद राम, अरुण कुमार यादव, किशोरी लाल यादव,खुर्शीद आलम सिद्दीकी, सुभाष यादव सहित अनेको राजद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। राबड़ी देवी ने आये तमाम लोगों को बारी बारी से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवम मिठाई खिलाई।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.