City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा उपचुनाव में जनता ने बदलाव के लिए किया वोट: दीपक प्रकाश

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने वाले दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झारखंड उपचुनाव का परिणाम बताता है कि जनता बदलाव चाहती है। प्रकाश ने बिहार की जनता का विशेष आभार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को फिर से आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है। भाजपा उन सभी मतदाता भाई बहनों का भी धन्यवाद करती है, जिन्होंने दोनों स्थानों पर एनडीए उम्मीदवार को पहले से ज्यादा समर्थन दिया। उन्होंने उपचुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और अपने परिश्रम से जन समर्थन बढ़ाने वाले भाजपा, आजसू, जदयू ,झामुमो उलगुलान के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जय पराजय का चक्र घूमता रहता है, लेकिन विकास का मुद्दा अब केंद्र में सदैव रहने वाला है। परिवारवाद और वंशवाद के राजनीति की उम्र लंबी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के परिणाम बता रहे कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि दुमका सीट पर झामुमो को पहले से कम मत मिले हैं और जीत का अंतर भी कम हुआ है। इसी प्रकार बेरमो विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में 8027 वोट ज्यादा मिले। प्रकाश ने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.