City Post Live
NEWS 24x7

विकास विरोधी नकारात्मक मानसिकता से ग्रसित है विपक्ष : भाजपा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

विकास विरोधी नकारात्मक मानसिकता से ग्रसित है विपक्ष : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में विपक्ष रीढ़ विहीन, मुद्दा विहीन और कार्यक्रम विहीन, मानसिक दिवलियापन के कगार पर पहुँच चुका है। आज विपक्ष के पॉव के नीचे कोई जमीन नहीं बची है। फिर भी वे 14 लोकसभा सीट में 12 जीतने का दावा कर रहे हैं। झारखंड में विपक्ष ख़्याली पुलाव पकाने में व्यस्त है। शुक्ल ने रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने वाले विपक्ष को धरातल पर आकर सरकार पर आरोप लगाने के बजाय अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को बताना चाहिए। आज झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कठोर परिश्रम, निस्वार्थ, दूरदृष्टि पुर्ण नेतृत्व और करोड़ों गरीबों के प्रति उत्कर्ष करने वाली संवेदनशील नीतियों को जनमानस की स्वीकृति प्राप्त हुई है। आज झारखंड में बीजेपी की सरकार ने लोंगो का हर स्तर पर भरोसा और विश्वास अर्जित किया है। शुक्ल ने कहा कि आज झारखंड विकास के मानक पर पूरी तरह खरा उतर रहा है, कीर्तिमान रच रहा है | मुख्यमंत्री रघुवर दास के दृढ़ इच्छाशक्ति और दृष्टिकोण से राज्य विकास की बुलंदियों को छू रहा है। विपक्ष द्वारा लगातार जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्ष की पार्टियों ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को प्रश्रय देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2014 में जनता ने वंशवाद की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया था, पुनः 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी झारखंड में अपना परचम लहरायेगी तथा सभी 14 की 14 सीट जीतकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को और भी मजबूत करेगी। केंद्र की सरकार और झारखंड सरकार ने ईमानदार और पारदर्शी शासन देने का कार्य किया है। देश और राज्य को जर्जर, बदहाल और अराजक परिस्थितियों से बाहर निकाला है। शुक्ल ने कहा कि विपक्ष के पास न तो राज्य के विकास का कोई एजेंडा है और न ही कोई दृष्टि है। सरकार के विकास कार्यो से लोगों का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से वे राज्य के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने के लिए और राज्य सरकार के विकास रथ को रोकने का कुत्सित प्रयास करने के लिए भ्रम फैला रहे हैं तथा अपने क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने से भी परहेज नहीं करते हैं । उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्ष के इन राजनीतिक दलों के नकारात्मक राजनीति से अब जनमानस क्षुब्ध है तथा लोकसभा और विधान सभा चुनाव में इसका खामियाजा उन्हें स्वयं भुगतना पड़ेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.