City Post Live
NEWS 24x7

एकबार फिर `हेलीकॉप्टर उम्मीदवार’ की चर्चा, सांसद के धनबाद से लड़ने की खबर, रेस में कई नाम

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, राजमहल विधायक अनंत ओझा, किसलय तिवारी भी दौड़ में शामिल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

एकबार फिर `हेलीकॉप्टर उम्मीदवार’ की चर्चा, सांसद के धनबाद से लड़ने की खबर, रेस में कई नाम

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही चुनाव लड़ने के महत्वाकांक्षी लोग जोड़तोड़ में लग गये हैं। भारतीय जनता पार्टी भी इससे अछूती नहीं है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा में अभी सबसे ज्यादा चर्चित चतरा लोकसभा सीट है। इतिहास गवाह है कि चतरा में हमेशा `हेलीकॉप्टर उम्मीदवार’ ही चुनाव लड़ते आये हैं। यदि वर्तमान सांसद का टिकट कटा या उन्हें किसी दूसरेे निर्वाचन क्षेत्र में भेजा गया तो एकबार फिर चतरा में हेलीकॉप्टर लैंडिंग वाले भाजपा उम्मीदवार आने की संभावना है। चतरा लोकसभा सामान्य सीट है और वर्तमान में सुनील कुमार सिंह यहां से भाजपा के सांसद हैं। मोदी लहर में पहली बार 2014 में उन्होंने चुनाव जीता था। इसबार एक तरफ उनका टिकट कटने की जबरदस्त चर्चा है, वहीं उनके धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी खबर है। टिकट कटने से चिंतित सांसद सुनील सिंह भी अपने समर्थकों से सवाल करते हैं कि आखिर किस आधार पर हमारा टिकट कटना चाहिए। पार्टी सूत्रों की मानें तो उन्होंने खुद ही धनबाद सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ऐसी स्थिति में अगर उन्हें धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ाया जाता है तो फिर चतरा से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश के रहनेवाले झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बिड़ला ग्रुप के इस्टर्न जोन के डायरेक्टर सीएसआर प्रदीप वर्मा का नाम सबसे आगे है। उनके पीछे संघ (आरएसएस) भी खड़ा है। इसके अलावा राजमहल विधायक व झारखंड विधानसभा में भाजपा के सचेतक अनंत ओझा का नाम भी प्रमुखता से आ रहा है। पूछने पर वे इससे इनकार करते हैं लेकिन पार्टी के अंदरखाने उनकी चर्चा है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व विस्तारक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पीए रहे किसलय तिवारी भी टिकट के लिए प्रयासरत हैं। वे मूल रूप से चतरा लोकसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। साथ ही करीब डेढ़ साल से क्षेत्र में काफी सक्रिय भी हैं। चतरा से दो बार सांसद रह चुके धीरेंद्र अग्रवाल भी रेस में हैं। धीरेंद्र 1999 में भाजपा से तथा 2004 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। इन सभी नामों से अलग हटकर एक भारी नाम भी चर्चा में है। वे दिल्ली में भी काफी मजबूत हैं। उनका नाम है सुदेश वर्मा। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। अब झारखंड की जनता की निगाहें भाजपा नेतृत्व पर लगी हुई हैं। 15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से प्रभारी भी आयेंगे।
राजद-कांग्रेस का खूंटा हिला कर जीती थी भाजपा 
वर्ष 1999 से 2014 तक के चुनावों में चतरा सीट पर दो बार राजद के प्रत्याशी विजयी रहे थे, जबकि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से इंदर सिंह नामधारी ने चुनाव जीता था। वर्ष 1999 में धीरेंद्र अग्रवाल भाजपा से चुनाव हार गये थे, लेकिन वर्ष 2004 में धीरेंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय जनता जल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इसके बाद के दो चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी धीरज साहू को हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2009 में भाजपा के समर्थन से इंदर सिंह नामधारी और वर्ष 2014 में भाजपा के सुनील कुमार सिंह चुनाव जीते।
चतरा में मतदान- 29 अप्रैल
कुल मतदाता- 13,98,814
पुरुष मतदाता-7,34,907
महिला मतदाता- 6,59,896

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.