City Post Live
NEWS 24x7

नोटबंदी आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हुआ : भाजपा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

नोटबंदी आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हुआ : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : भाजपा ने कहा है कि नोट बंदी का दो वर्ष पूरा हो रहा है। देश के आर्थिक विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित हुआ। जब-जब देश मजबूत होता है और देश की जनता उन्नति करती है, तब कांग्रेस विधवा विलाप में लग जाती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि कांग्रेस अब नेता, कार्यकर्ता और जनता विहीन पार्टी हो चुकी है। कांग्रेस अब सिर्फ विरोध की राजनीति में विश्वास कर रही है। इसलिए नोट बदली जैसा देश और राज्य को मजबूत करने वाली योजनाएं का भी कांग्रेस विरोध करती है। बरनवाल ने कहा कि सिस्टम से बाहर हो चुके करीब चार लाख करोड़ रुपये बैंक के सिस्टम में आने से बैंक मजबूत हुआ और ये रूपये मुद्रा लोन के माध्यम से छोटे व्यवसाय, छोटे उद्योगपति किसान और युवा एवं महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराकर मोदी सरकार ने उनकी बदहाली को खुशहाली में बदला है। बरनवाल ने यह भी कहा कि नोट बंदी के बाद, लोगों में कर देने के प्रति उत्साह बढ़ा है। आज करीब 30 प्रतिशत कर देने वालों की संख्या बढ़ गई है और करीब 35 प्रतिशत कर की राशि बढ़ चुकी है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। नोटबंदी से आतंकवादियों की कमर टूट चुकी है। आज भारत पूरे विश्व में आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही मजबूत हुआ है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिनके साहसिक कदम के कारण देश का जीडीपी लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब सात करोड़ युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिले हैं। यह सब नोट बंदी का मैजिक है। उन्होंने कहा कि इस मैजिक को समझना कांग्रेस के वश में नहीं है। इसलिए वह विरोध करना शुरू किया है, जिसका जनता समर्थन नहीं करने वाली है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.