City Post Live
NEWS 24x7

NDA का ‘जनता दरबार’ : मांझी के आवास पर चल रही जनता की ‘सुनवाई’, मंत्री संतोष सुमन घुमा रहे फोन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टियों में जनता दरबार लगाने की होड़ मची हुई है. बीजेपी और जेडीयू के मंत्रियों के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) भी जनता दरबार लगा रही है।

जीतन मांझी के आवास पर जनता दरबार लगाया गया है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन लोगों की फरियाद सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं।जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे हैं।

मौके पर मौजूद मंत्री संतोष कुमार सुमन का कहना है कि हम अधिकारियों को इसे लेकर लगातार फोन कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों की समस्याओं को सुने और उसका निवारण हो। हमारी पार्टी का भी यही उद्देश्य है कि गरीब जनता की सेवा हो सके। जनता दरबार में लगातार गरीब फरियादी पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निवारण भी हम लोग कर रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.