City Post Live
NEWS 24x7

चुनाव समिति की बैठक में विधानसभावार उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

चुनाव समिति की बैठक में विधानसभावार उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों पर निर्णय लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया है। बुधवार को रांची में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा वार संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही जितने लोगों ने अपना बायोडाटा जमा किया और सभी मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी में जो नाम उभर कर सामने आये हैं उसकी सूची तैयार की गई है। अब इस पर दिल्ली में होने वाली केद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा की जायेगा और अंतिम निर्णय लिया जायेगा। बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नंदकिशोर यादव, प्रदेश सह प्रभारी राम विचार नेताम, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, श्याम नारायण दूबे, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद, संसद जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह और झारखंड प्रदेश महामंत्री व सांसद सुनील सिंह इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद थे।

दो दिन पहले भी हुई थी चुनाव समिति की बैठक

आज से दो दिन पहले चार नवंबर को देर शाम भी चुनाव समिति बैठी थी। उस दिन सैद्धांतिक रूप से विचार किया गया था। साथ ही एनडीए में शामिल आजसू के बारे में भी चर्चा हुई थी। बैठक में किस सीट पर कौन मजबूत है और क्या समीकरण है, इस पर विचार किया गया था। बैठक में गंभीरता से मामला उठा था कि दागी लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश भाजपा ने की थी रायशुमारी, मांगे थे तीन-तीन  उम्मीदवारों के नाम
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर प्रदेश भाजपा ने अपने नेताओं के साथ एक दिन पहले पांच नवंबर को रायशुमारी की थी। भाजपा ने तीन जगहों पर 63 विधानसभा क्षेत्रों के लिए यह आयोजन किया। दक्षिणी छोटानगापुर और कोल्हान प्रमंडल के विधानसभा क्षेत्रों के लिए कार्निवाल हॉल में रायशुमारी हुई जबकि पलामू प्रमंडल के लोग प्रदेश भाजपा कार्यालय और उत्तरी छोटानगापुर के नेता स्वागतम बैंक्वेट हॉल में जमा हुए थे। इसमें मंडल और जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था। सुझाव के रूप में सबको तीन-तीन नाम देने थे। संथाल परगना प्रमंडल के 18 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बुधवार को प्रदेश कार्यालय में हुई।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.