City Post Live
NEWS 24x7

मोदी की पहली पारी नवनिर्माण का श्रीगणेश है, शिखर अभी शेष: मनोज तिवारी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मोदी की पहली पारी नवनिर्माण का श्रीगणेश है, शिखर अभी शेष: मनोज तिवारी

सिटी पोस्ट लाइव, पाकुड़: भाजपा सांसद, दिल्ली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मशहूूूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा है कि 2014 के आम चुनाव में नरेन्द्र मोदी देश की आस थे लेकिन आज वे विश्वास बन चुके हैं। यही वजह है कि जब कोई सवाल करता है कि अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा तो देश के हर तबके से एक ही आवाज आती है मोदी- मोदी। तिवारी मंगलवार को स्थानीय हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की इस लड़ाई में देश की जनता भाजपा से कहीं आगे निकल गई है। मनोज तिवारी को सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुटे थे। इसमें युवाओं एवं महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। लोगों के आग्रह पर उन्होंने भोजपुरी में कई गानों के कुछ बोल भी सुनाए। जिस पर मौजूद भीड़ ने बोल की धुन पर तालियां बजायी और जमकर आनंद भी उठाया। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर बांटकर राज करने वालों ने देश का कभी भला नहीं किया, जबकि मोदी ने सबका साथ-सबका विकास को बगैर किसी भेदभाव के साकार कर दिखाया। उन्होंने केेेंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया। तिवारी ने कहा कि गरीबी में पले-बढ़े प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मकसद  राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ही आम जनता की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करना ही है, जिसमें वे सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की पहली पारी तो देश के नवनिर्माण का श्रीगणेश है, शिखर अभी शेष है। शिक्षित, स्वस्थ व स्वावलंबी भारत के निर्माण का सफर तो अब शुरू होगा। उसमें सिर्फ आपका साथ चाहिए। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मो.कमाल खान, प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन, बोकारो के विधायक विरंची नारायण आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.