महागठबंधन की महालड़ाई को भुना रही बीजेपी, सीटों की खींचतान पर मंगल पांडेय का बड़ा बयान
सिटी पोस्ट लाइवः महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान मची है यह अब सिर्फ कयास नहीं बल्कि आंशिक रूप से इसकी पुष्टि भी हो रही है। राजद का दावा 20-22 सीटों पर चुनाव लड़ने की रही है हांलाकि कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जबकि कांग्रेस 19 से 20 सीटों पर दावा ठोक रही है। कांग्रेस की ओर से बयान आए हैं लेकिन बयान आधिकारिक हैं या नहीं यह कहना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक शनिवार को कांग्रेस के सदानंद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस 19 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। कह सकते हैं कि महागठबंधन में सीटों का उलझता पेंच एक महालड़ाई का रूप अख्तियार कर सकता है क्योंकि राजद-कांग्रेस की महत्वकांक्षा जितने सीटों पर चुनाव लड़ने की है उसके बाद तो सहयोगियों के लिए कुछ बचता हीं नहीं है।
बिहार में कांग्रेस जहां 19-20 सीटों पर ताल ठोंक रही है, वहीं राजद भी 20-22 सीटों पर दावेदारी जता रहा है। इस स्थिति में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में महागठबंधन का हश्र क्या होगा। यह सिर्फ नाम का महागठबंधन है। वास्तव में तो यह महामिलावट है।
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) February 10, 2019
अब बीजेपी महागठबंधन की इसी महालड़ाई को भुनाने की कोशिश में जुट गयी है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता मंगल पांडेय ने अपने एक ट्वीट के जरिए महागठबंधन में सीटों की खींचतान पर तंज कसा है या यूं कहें कि निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट में लिखा-‘बिहार में कांग्रेस जहां 19-20 सीटों पर ताल ठोंक रही है, वहीं राजद भी अब 20-22 सीटों पर दावेदारी जता रहा है। इस स्थिति में सहज हीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में महागठबंधन का हश्र क्या होगा। यह सिर्फ नाम का महागठबंधन है। वास्तव में तो यह महामिलावट है।’
Comments are closed.