City Post Live
NEWS 24x7

सरकार के कार्यों की जानकारी एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाएं: विनय लाल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: भाजपा के डिजिटल अभियान(वर्चुअल रैली) के प्रदेश प्रभारी विनय कुमार लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही कई ऐतिहासिक निर्णय लिये। मोदी सरकार ने एक साल के अंदर देश को कई  सौगात दिये। पहले ही वर्ष में कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर वहां शांति बहाली में सबसे प्रमुख भूमिका निभायी। तीन तलाक कानून को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक आजादी दी। इसी तरह प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
सरकार के कार्यों की जानकारी शहर से लेकर गांव तक के एक-एक व्यक्ति को देना है। लाॅक डाउन के कारण भाजपा कोई रैेली नहीं कर सकती। इसलिए सोशल मीडिया और और अन्य डिजिटल माध्यमों से सरकार के कार्यों को जन-जन तक पुहंचाने के लिए भाजपा वर्चुअल रैली का आयोजन कर रही है। विनय लाल सोमवार को भाजपा की वर्चुअल रैली में प्रखंड प्रभारियों, संयोजकों और मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विनय लाल ने कहा कि 21 जून को शाम चार बजे झारखंड में वर्चुअल रैली का आयोजन किया जएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उपलब्धियों को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेवारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है।
उन्होंने कोरोना संकट के दौर में गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने वाले सामाजिक संगठनों और प्रशासन की सराहना करते हुए पार्टी की ओर से उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डिजिटल अभियान के जिला प्रभारी रूपेश जायसवाल ने किया। मौके पर जिला संयोजक निखिल कंडुलना, भाजपा के जिला महामंत्री  विनोद नागए उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान, लीलू पाहन, सुरेश जायसवालए सुरेश अकेला, कृष्णानंद तिवारीए विजय घोष , जनार्दन मिश्रा सुबोध जायसवाल, दीपक तिग्गा, कैलाश राम, शंकर प्रधानए विकास चौधरी,  जयप्रकाश भाला, सोनू कुमार,  विष्णु कुमार,  नन्दलाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.