City Post Live
NEWS 24x7

LJP से दगा और JDU से वफ़ा पर भड़के LJP कार्यकर्ता, मटिहानी MLA राजकुमार का फूंका पुतला

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: LJP के एकमात्र विधायक मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित MLA राजकुमार सिंह द्वारा JDU में शामिल होने को लेकर जिले में भी राजकुमार सिंह का विरोध शुरू हो गया है और इसी कड़ी में आज लोजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजकुमार सिंह के विरुद्ध सड़कों पर नारेबाजी की. साथ ही केंटिंन चौक पर उनका पुतला दहन किया.

वहीं लोजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, चुनाव के वक्त राज कुमार सिंह लोजपा के टिकट से चुनाव लड़े एवं उनकी जीत हुई. लेकिन, जदयू के विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह को हराने के बावजूद वह फिर जदयू में शामिल हो गए जो कहीं ना कहीं निंदनीय है. लोजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आने वाले समय में मटिहानी की जनता इस विश्वासघात के लिए उनको जवाब देगी.

बता दें कि, मंगलवार को विधानसभा से विलय की मान्यता मिलने के बाद राज कुमार सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग जाकर मुलाकात की. जहां सीएम समेत शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह ने जेडीयू में उनका स्वागत किया.

                                                                                                                                             बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.