City Post Live
NEWS 24x7

उत्तर प्रदेश में चल रहा है जंगलराज : रामेश्वर उरांव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: उत्तर प्रदेश के हाथरस की जघन्य घटना में पीड़िता, उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग और यूपी सरकार के द्वारा दमनात्मक करवाई के विरोध में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह किया । मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह किया गया।
उरांव ने कहा कि भाजपानित सरकारों में देश उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात हो रहा है। आदित्यनाथ सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, महिलाओं पर अत्याचार के मामले देश सबसे ज्यादा घटित हो रहे हैं। हाथरस की घटना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सत्याग्रह कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार के एडीजी लॉ एंड आर्डर को कानून का ज्ञान नही है या फिर सरकार के इशारे पर बलात्कार की घटना से इनकार कर रहे हैं जबकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में ही यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है कि ऐसे मामलों में पीड़िता का बयान ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि वह भी पुलिस अधिकारी रहे हैं। कानूनी प्रावधानों से भली भांति अवगत हैं। लेकिन हाल के दिनों मोदी एवं योगी सहित देश के अन्य भाजपा नीत सरकारों के द्वारा लोगों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने के लिए तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। हाथरस की घटना में भी पहले दलित समाज की बेटी से दुष्कर्म होता है। राज्य सरकार के निर्देश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पीड़िता का उचित इलाज की व्यवस्था तक सरकार सुनिश्चित नहीं करवाती।
उन्होंने कहा कि पीड़िता अस्पताल में जीवन से संघर्ष में जिंदगी की जंग जब हार जाती है तो सरकार के इशारे पर आनन फानन में बगैर रीति रिवाजों को पूरा किये परिवार की सहमति के बगैर आधी रात में शव को जबरन जला दिया जाता है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस  के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर पुलिस के द्वारा किस प्रकार बल प्रयोग किया गया यह पूरी दुनिया और देश ने देखा है। कांग्रेस  शोषित पीड़ित दलित और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है । स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा नारा तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ देती है लेकिन कुलदीप सेंगर जैसे विधायकों और चिन्मयानंद जैसे नेताओं पर लगाम नहीं लगा पाती जो दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देने के साथ साथ पीड़िता के परिजनों की हत्या करवाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि हाथरस जैसी घटनाएं लगातार घट रही हैं। इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे , राजीव रंजन प्रसाद , लाल किशोरनाथ शाहदेव , आभा सिन्हा , अमूल्य नीरज खलखो आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.