City Post Live
NEWS 24x7

जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं है। किसी को विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी नहीं है। ये चुनाव झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला है। नड्डा बुधवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार देव कुमार धान के पक्ष में बारीडीह के पड़हा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद था। आप शाम में यहां घूम नहीं सकते थे। पर अब घूम रहे हैं। एक बार फिर से भाजपा को वोट दें नक्सलवाद को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सात दिसम्बर को आपका मत सिर्फ इसलिए ना पड़े कि देव कुमार धान को जिताना है, बल्कि इसलिए पड़े कि एक स्थिर सरकार के लिए भाजपा को जिताने के लिए पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनायी। इससे पांच साल एक स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली। इसलिए कहने आया हूं कि मजबूत वोट से मजबूत लोकतंत्र बनता है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में क्या होता था। भ्रष्टाचार व्याप्त था और जनता पिस रही थी। कुछ नहीं बदलने वाला ऐसा वातावरण था। 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उसके बाद से कार्य संस्कृति बदल गई, जो भ्रष्ट नेता थे वह जेल में है या बेल में है और जेल जाने के लिए तैयार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आए दिन अटैक करता था, तकलीफें पैदा करता था। मोदी ने एक सर्जिकल स्ट्राइक किया, तो पाकिस्तान तिलमिला गया। पाकिस्तान ने सोचा ऐसा गलती से हो गया होगा और फिर हमला हुआ। मोदी ने पाकिस्तान को कह दिया था कि तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है। भारत के सैनिक घर में घुस कर मारेंगे और फिर बालाकोट में घुसकर मारा भी। उन्होंने कहा कि आपने मजबूत नेतृत्व दिया तो मोदी ने 70 साल की बीमारी अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। अब कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक सभी संविधान के दायरे में आ गए। अभी एनआईए का बिल पास किया है। पहले कोई आतंकवादी कोई घटना करके दूसरे देश में चला जाता था, तो हम कार्रवाई नहीं कर पाते थे। पर अब यहां घटना को अंजाम देने के बाद आतंकवादी जिस देश में भी जाएंगे, एनआईए घुसकर कार्रवाई करेगी। नड्डा ने कहा कि हमारी मुस्लिम बहनों पर ट्रिपल तलाक की तलवार लटक कही थी, उसे मोदी ने समाप्त कर दिया। बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया यह सभी मुस्लिम देश हैं और इनमें भी ट्रिपल तलाक को कानून से खत्म कर दिया गया था, यह हमारे यहां चल रहा था। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का मामला लंबे समय से अदालत में अटका हुआ था। भाजपा ने अदालत में जल्दी ही सुनवाई पूरी करने की अपील की थी। इसके बाद इस पर सुनवाई पूरी हुई और शांतिपूर्ण तरीके से राम जन्मभूमि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आदेश आया। दुनिया में छवि बडी हुई है। मोदी जब अमेरिका गए, तो पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति मोदी के कार्यक्रम में शामिल होता है और चीन का राष्ट्रपति महाबलीपुरम में आकर भारत से दोस्ती करता है। जब डबल इंजन की सरकार चलती है, तो विकास होता है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत की तो झारखंड में रघुवर दास ने मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना इससे किसानों को डबल फायदा हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना भारत में चल रही है। इसकी शुरुआत बिरसा मुंडा की धरती से हुई। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख की व्यवस्था की जाती है। एक रुपए में 50 लाख तक की रजिस्ट्री और वह भी महिलाओं के नाम पर कभी सोचा नहीं गया था। यह झारखंड में हुआ महिला सशक्तिकरण का आया बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो का महा मिलावटी घालमेल है। यह कुर्सी से दूर रहें तो मछली की तरह छटपटाते हैं। भाजपा आपकी सेवा में दिन रात लगी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.