City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में विपक्षी गठबंधन को लगा भारी झटका

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड में विपक्षी गठबंधन को लगा भारी झटका

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भारी झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपाको रोकने के लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमोऔर राष्ट्रीय जनता दल (राजदने विपक्षी गठबंधन बनाया था। इसके तहत कांग्रेस को सात, झामुमो को चार, झाविमो को दो और राजद को एक सीट मिली थी। राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों की मतगणना पूरी हो गयी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा होनी बाकी है। परिणामों के मुताबिक झाविमो और राजद का खाता भी नहीं खुल सका। जबकि कांग्रेस और झामुमो एक-एक सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार रांची, हजारीबाग, चतरा, लोहरदगा, खूंटी, धनबाद और सिंहभूम से चुनाव लड़ रहे थे। इनमें सिर्फ सिंहभूम में कांग्रेस को सफलता मिलती नजर आ रही है। इस सीट पर कांग्रेस की गीता कोड़ा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना चुकी हैं। झामुमो के उम्मीदवार दुमका, राजमहल, जमशेदपुर और गिरिडीह से चुनाव लड़े थे। इसमें उसे सिर्फ राजमहल सीट पर जीत मिलने की उम्मीद है। पिछले चुनाव में झामुमो को दुमका और राजमहल सीट पर जीत हासिल हुई थी लेकिन इसबार भाजपा के सुनील सोरेन दुमका सीट झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से छीनते दिख रहे हैं। झाविमो के खाते में कोडरमा और गोड्डा सीट गयी थी। कोडरमा में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी को भाजपा की अन्नपूर्णा देवी से हारते दिख रहे हैं। गोड्डा में भी झाविमो के प्रदीप यादव भाजपा के निशिकांत दूबे से हार रहे हैं। राजद को पलामू सीट मिली थी लेकिन उसने चतरा और पलामू दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे। राजद को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। राजद ने चतरा से सुभाष यादव और पलामू घूरन राम को उम्मीदवार बनाया था। चतरा में भाजपा के सुनील सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं पलामू में भाजपा के वीडी राम ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.