City Post Live
NEWS 24x7

प्रशांत किशोर पर जगदानंद सिंह के बिगड़े बोल, पीके के महागठबंधन में एंट्री पर की गंदी बात

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

प्रशांत किशोर पर जगदानंद सिंह के बिगड़े बोल, पीके के महागठबंधन में एंट्री पर की गंदी बात

सिटी पोस्ट लाइवः प्रशांत किशोर और पवन वर्मा का जेडीयू में सफर खत्म हो गया है। पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद प्रशांत किशोर को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। एक कयास यह है कि वे पश्चिम बंगाल में टीएमसी का दामन थाम सकते हैं दूसरा कयास यह है कि बिहार में नीतीश कुमार से बदला लेने के लिए वे महागठबध्ंान के साथ जा सकते हैं। प्रशांत किशोर के आरजेडी या महागठबंधन मंे एंट्री के सवाल पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपना आपा खो बैठे और उन्होंने पीके के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर दिय है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर को नाली का कीड़ा कह दिया है। जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर के आरजेडी में शामिल होने की किसी भी संभावना को यह कहते हुए खारिज किया है कि प्रशांत किशोर को वो महागठबंधन में भी स्वीकार नहीं करेंगे।आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर की तुलना गंदी नाली से आए कीड़े के तौर पर की है।

जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी तो दूर हमें महागठबंधन में भी ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज ही प्रशांत किशोर को आरजेडी में शामिल होने का ऑफर दिया है। वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप से अलग जाते हुए प्रशांत किशोर की एंट्री की संभावनाओं को खारिज किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.