City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है: डॉ लुईस मराठी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का तीसरे दिन भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक व जनसंपर्क अभियान जारी रहा। मंगलवार को सभा में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र के दुमका सदर प्रखंड के गांदो मंडल में निमपहाड़ी, दरबारपुर, चायपानी, बड़तल्ली, राजबंध आदि जगहों पर बैठक आहूत की। बैठक में बूथ अध्यक्ष संयोजक सहसंयोजक एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी शामिल हुए। इस अवसर पर  चंदनकियारी विधायक सह भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सरकार के लेंड म्युटेशन बिल के खिलाफ जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि आज यहां के आदिवासी भाइयों की जमीन को सरकार बेचने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा लुईस मरांडी ने अपनी सरकार की उपलब्धियो को बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मूलभुत सुविधा बिजली, सड़क की हालत काफी खराब है। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था भी मनमाने ढंग से चल रहा है। पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है।
वोट आदिवासियों से लेती है, लेकिन उनके हित में कोई काम नहीं करती है। सांगठनिक चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाये। उन्होंने बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे का मंत्र दिया। बैठक को जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिंह, चुनाव सह प्रभारी परितोष सोरेन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने किया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विमल मरांडी, कामेश्वर दास, रुपलाल राय, गांदो मंडल अध्यक्ष नीरज भंडारी, सनातन मुर्मू, वीरु राय, भगीरथ सिंह, शक्ति पद दत्ता, जितेंद्र मिर्धा, प्रशांत दास आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.