City Post Live
NEWS 24x7

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया मेन्टल-‘हिन्दुस्तान के लिए रिस्क है मेंटल गांधी’

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया मेन्टल-‘हिन्दुस्तान के लिए रिस्क है मेंटल गांधी’

सिटी पोस्ट लाइवः केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाले गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनके बयानों पर विवाद भी खूब होते हैं और अक्सर उनके बयानों पर देश की सियासत भी गरमाती रही है। एकबार फिर गिरिराज सिंह ने जो बयान दिया है उसकी चर्चा है। यह बयान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिया गया है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को मेंटल गांधी कहा है। अपने ट्वीट में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के उस बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की शुरूआत उत्तर प्रदेश से हुई थी। इस बयान पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा-‘शुक्र है इसने इटली नहीं बोला! इस घोटालेबाज मेन्टल गांधी को कोई बताओ कि कांग्रेस की शुरूआत मुंबई से हुई थी उत्तर प्रदेश से न हीं। मैं फिर से कहता हूं यह आदमी दिमागी तौर पर तंदरूस्त नहीं है… ये हिन्दुस्तान के लिए रिस्क है।’

आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवनियुक्त पार्टी महासचिव (पूर्व) प्रियंका गांधी और महासचिव (पश्चिम) ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में रोड शो कर पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश की। रोड शो के बाद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रियंका और सिंधिया को न्च् भेजने के अपने प्लान के बारे में भी बताया। राहुल ने कहा कि यूपी से ही कांग्रेस पार्टी की शुरुआत हुई थी और यहां पार्टी कमजोर नहीं रह सकती है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.