City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व की सरकारों और विपक्षी नेताओं ने पारा शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया : भाजपा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

पूर्व की सरकारों और विपक्षी नेताओं ने पारा शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन की सरकारों पर पारा शिक्षकों के हित की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में विपक्षी नेताओं ने पारा शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया,अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। शाहदेव ने सोमवार को यहां विपक्ष पर पारा शिक्षकों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस समय मधु कोड़ा के नेतृत्व वाली सरकार थी उस समय पारा शिक्षकों के कल्याण के लिए गिरिनाथ सिंह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई गयी थी। उस कमिटी ने विभिन्न राज्यों का दौरा भी किया था। उस समय बंधु तिर्की शिक्षा मंत्री थे। लेकिन रिपोर्ट को पहले मधु कोड़ा की सरकार और बाद में हेमंत सोरेन की विपक्षी सरकारों ने नजरअंदाज किया। आज यही सब नेता पारा शिक्षकों को भड़का रहे हैं और घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। शाहदेव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पारा शिक्षकों के मानदेय में हमेशा वृद्धि की है। प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में 50% आरक्षण दिया, मातृत्व अवकाश और सामान्य अवकाश का प्रावधान किया, रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष किया। आज जो विपक्षी नेता पारा शिक्षकों के हिमायती बन रहे हैं,उस समय उनके सुर क्यों बदले गए थे जब वह सत्ता में थे? शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार में पारा शिक्षकों के आंदोलन के नाम पर अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। झारखंड के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिक्षक पठन-पाठन कार्य में लौटना चाहते हैं लेकिन कुछ दबंग और असामाजिक तत्व उन्हें भयभीत कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से निर्भीक होकर काम में लौटने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उन्हें हरसंभव सुरक्षा देगी। इसी बीच शाहदेव ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस भाजपा के झूठ को घर तक पहुंचाएगी। शाहदेव ने कहा कि भाजपा को तो कांग्रेस के झूठ को घर तक पहुंचाने की आवश्यकता ही नहीं है क्योंकि जनता कांग्रेस की असलियत जान कर उसे अपनी इतिहास का सबसे खराब चुनावी परिणाम दे चुकी है। शाहदेव ने कहा 2014 के बाद 90% चुनावों में भाजपा की जीत हुई है। यह भी स्पष्ट दिखाता है कि जनता का पूरा विश्वास भाजपा के प्रति है और कांग्रेस की झूठ की राजनीति अब इतिहास की बात हो गयी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.